जगन्नाथ बैरागी

सारंगढ़- बिलाईगढ़। आजकल ऑनलाइन फ्रॉड के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। हालांकि इन ठगों को पकड़ने के लिए पुलिस के पास अलग से सायबर क्राईम सेल है लेकिन फिर भी ऑनलाइन ठगी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। क्योंकि आजकल के ठग काफी शातिर हो गए हैं और उन्होंने आज की जरूरत के हिसाब से अपने आपको अपग्रेड कर लिया है। इसलिए वे हर बार ऑनलाइन ठगी का नया तरीका आजमाते हैं।

ठग हुए ऑनलाइन –
जब इतने बड़े पैमाने पर ऑनलाइन खरीददारी हो रही हो तो ऑनलाइन ठग भला कैसे पीछे रह सकते हैं? उनकी तो मौज हो गई है। वो ऑनलाइन फ्रॉड करके अच्छा पैसा छाप रहे हैं। उनकी नजर आपके पैसे पर है। आपके पैसे को उड़ाने के लिए वे नित नये तरीके आजमा रहे हैं। लेकिन तरीका कोई भी हो, उसका आधार हमेशा लालच ही होता है।
आपका लालच ठगों का सबसे बड़ा हथियार है। ठग आपको किसी न किसी बहाने मोटा लालच देते हैं। और अगर आप लालच में आकर लार टपकाते हुए उनके पीछे चल देंगे तो आपको लुटने से कोई नहीं बचा पाएगा। वे आपको बड़ी ही आसानी से लूट लेंगे। अगर देखा जाए तो इन ठगों के पास आपको ठगने के कई तरीके हैं।

वर्तमान तरीका ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्मो के कूपन भेजकर लकी ड्रा जीतने का –
पत्रकार संतोष चौहान अधिकतर समान MEESHO से ऑनलाइन क्रय करते थे। तभी कुछ दिन पहले meesho के तरफ से एक रजिस्ट्री आया जिसमे लिखा था।
“हमें आपको ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे कप्पनी के ७वी सालगिरह के अवसर पर हमने कुछ ग्राहको को एक लक्फी ड्रा के माध्यम से, आप भी एक भाग्यशाली विजेता के रूप में चुने गये हैं।

आपको ये जानको खुशी होगी कि आपको कम्पनी की ओर से 1,20,000 (एक लाख बीस हजार) रुपया का विजेता सर्टिफिकेट और एक उकेच कूपन दिया जा रहा है। आप अपने स्क्रेच कूपन को उसमे दिए गये हेल्पलाइन नम्बर पर फोन या एस .एम .एस .करके उसका भुगतान ले सकते हैं। कृप्या ध्यान दें कि लक्की ड्रा हमारा एक आतरिण कोशिक हैं कम्पनी को अपने ग्राहकों के द्धारा प्रचार करवाने कि और कोई भी इनाम संबंधित जानकारी आप हमारे नीचे दिए नये हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल करके ही प्राप्त कर सकते है ना कि कम्पनी के सेल्स हेल्पलाइन नम्बर से क्योंकि ये हेल्पलाइन सिर्फ उत्पाद खरीदने के लिय या कोई खरीदे हए उत्पाद को बदलने या वापस करने के लिए मदद करती है।

पत्रकार को हो गया अंदेशा –
“नये हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल करके ही प्राप्त कर सकते है ना कि कम्पनी के सेल्स हेल्पलाइन नम्बर से” वाली लाइन पढ़कर पत्रकार को संदेह हुवा उन्होंने कम्पन्नी के सेल्स हेल्पलाइन नंबर मे कूपन सबंधित जानकारी पूछी तो उन्होने वर्तमान मे meesho मे ऐसी कोई स्कीम नही होने ओर जानकारी दी। जिससे ऑनलाइन फ्रॉड की पुस्टि हो गयी, और उन्होंने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले वासियों को ऐसे ठगी से बचाने अखबार के माध्यम से जागृत करने की कोशिस की है।

कूपन मे था ऐसा नियम-
इनाम भुगतान के नियम: 1.इनाम का पुरा नगद सिधे आपके बैंक खाते मे जाएगा।
२.सारे सरकारी कर और प्रक्रिया शुल्क विजेता को देना पड़ेगा।
३.सारे शुल्क विजेता से अग्रिम मे एकत्रित किया जायगा और किसी भी हालत में ये इनाम के राशी के साथ एडजस्ट नहीं किया जायगा।
इस तरह दिए गये नंबर पर फोन करने पर शुल्क के नाम से करीब 9000 की मांग की थी।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
