भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के द्वारा प्रदेश संगठन के कार्यकारणी की सूची फायनल करने के बाद अब सबकी निगाहे जिलाध्यक्षो की सूची की ओर है, जिस प्रकार से भाजपा ने युवाओ को मौका दिया है तथा पूर्व मे लचर काम करने वालो को सीधा बाहर का रास्ता दिखाया है उससे साफ प्रतीत हो रहा है कि कई जिलो मे जिलाध्यक्ष के चेहरे बदले जा सकते है। वही बात करने नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की तो इस जिले मे आने वाले तीन विधानसभा सीटो मे से दो सीट अजा वर्ग के लिये आरक्षित है तथा एक सीट का हिस्सा यानि रायगढ़ विधानसभा सीट का हिस्सा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के अर्नतगत आता है ऐसे में सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिलाध्यक्ष की घोषणा इस सप्ताह हो सकती है। चूंकि सारंगढ को जिला का मुख्यालय बनाया गया है इस कारण से उम्मीद जताई जा रही है कि सारंगढ शहर के युवा चेहरे को भाजपा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रदान किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि सारंगढ़बिलाईगढ़ जिले मे दो तीन पुराने चहरे जिलाध्यक्ष के दौड़ मे अपने आपको पहले नंबर पर बताते फिर रहे है किन्तु जिस अंदाज से आज प्रदेश संगठन के द्वारा पुराने चेहरों को किनारे लगाया गया है वह साफ संकेत है कि प्रदेश भाजपा बदलाव को जमीन पर लाना चाहती है तथा युवा और यंग चेहरा को भाजपा का कमान सौप सकती है। ऐसे मे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के लिये नया और यंग चेहरा के जिलाध्यक्ष बनने की उम्मीद हे। बताया जा रहा है कि 20 सितंबर तक भाजपा छत्तीसगढ़ में सभी जिलो मे नये जिलाध्यक्ष की नियुक्ति करने जा रही है।

- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026
- “सारंगढ़ में 15 हजार स्वामित्व कार्ड तैयार, मंत्री वर्मा ने हितग्राहियों को सौंपे अधिकार अभिलेख”… - August 11, 2026




