जांजगीर चांपा : फ़्रेंडशिप टूटने से बौखलाये लड़के ने पहले तोड़ा लड़की का मोबाइल फिर छात्रा के घर घुसकर कर दी जमकर पिटाई !
जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक ने छात्रा के घर घुसकर उसकी जमकर पिटाई की तथा उसका मोबाइल तोडने का मामला सामने आया है.
जांजगीर-चांपा जिले में रहने वाली छात्रा के घर में घुसकर युवक ने उसका मोबाइल तोड़ दिया। इसका विरोध करने पर उसने छात्रा की पिटाई कर दी। मारपीट से घायल छात्रा ने घटना की जानकारी स्वजन को देकर सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
छात्रा सिविल लाइन क्षेत्र में किराए के मकान के रहकर पढ़ाई करती है। तीन साल पहले उसकी पहचान बाराद्वार क्षेत्र के डेरागढ़ में रहने वाले मनीष साहू से हुई थी। बाद में दोनों के बीच अनबन हो गई। बुधवार को युवक छात्रा के किराए के मकान में आया। उसने छात्रा को मोबाइल लेकर तोड़ दिया। इसका विरोध करने पर उसने छात्रा से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। साथ ही छात्रा की पिटाई की। मारपीट से घायल छात्रा ने घटना की जानकारी अपने भाई को दी। इसके बाद शुक्रवार को सिविल लाइन थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
- 27 मार्च को रायगढ़ में निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा, सैकड़ों रामभक्तों की बैठक में बनी भव्य आयोजन की रणनीति…. - March 15, 2026
- माता कर्मा जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, साहू समाज ने बांटी खिचड़ी व शीतल शरबत… - March 15, 2026
- गोठान का नाम बदलकर ‘सुरभि गौधाम’! सरकार कर रही पुरानी योजना की नई पैकेजिंग – बिनोद भारद्वाज - March 15, 2026
