दुर्ग। जिले के भिलाई सेक्टर-1 स्थित गणेश पंडाल में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। एक युवक ब्रेक डांस झूले में सेल्फी ले रहा था, तभी झूले से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि घायल युवक शराब के नशे मेें था। जिससे वह पहली बार झूले में चढ़ा, तो उसे नीचे उतार दिया था। जिसके बाद दूसरी बार फिर जिद कर ब्रेक डांस झूले में चढ़ गया। जब झूले को स्टार्ट किया, तो युवक लॉक खोलकर खड़ा हो गया और सेल्फी लेने लगा।
तभी वह अनियंत्रित होकर झूले से नीचे गिर गया। जिससे लोहे से सिर में गंभीर चोट आई है। हादसे के तुरंत बाद डायल-112 को बुलाकर युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां इलाज जारी है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

