मनेंद्रगढ़ । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मनेंद्रगढ़ में रोड शो शुरू हो गया है। जगह-जगह जिले की जनता उनका उत्साहपूर्वक स्वागत कर रही है। सर्व आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री पर गुलाब के फूलों की वर्षा की गई। जिला बनने पर मुख्यमंत्री का जिलेवासी ऐतिहासिक स्वागत कर रहे हैं। वही छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज ने विवेकानंद चौक में मुख्यमंत्री बघेल को चांदी का मुकुट तथा तलवार भेंटकर जिले के गठन हेतु आभार जताया।

बता दे कि आज सीएम बघेल प्रदेश का 32 वां जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का शुभारम्भ करने पहुंचे हैं। वहीं जिले वासियों कई सौगाते भी देंगे। सीएम भूपेश बघेल ने कलेक्टोरेट के बोर्ड का अनावरण और फीता काटकर शुभारंभ किया। 11 पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार और शंखों की ध्वनि के बीच कलेक्टोरेट का उद्घाटन हुआ।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और कोरबा की सांसद ज्योत्सना महंत एवं कोरिया जिले के तीनों विधायक भी उपस्थित हैं।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
