रायगढ़। पुसौर में बुधवार सुबह 3 घंटे तक चक्का जाम किया गया। इस बार जाम जनसाधारण की समस्याओं पर नहीं। बल्कि एक व्यक्ति के बाइक जलाने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए हुआ। जाम में बकायदा गांव के अन्य लोगों ने साथ भी दिया। दरअसल पुलिस ने शिकायत के बावजूद न तो एफआईआर लिखी और ना ही कोई ठोस कार्रवाई की। ऐसे में गुस्साए ग्रामीणों ने चक्ता जाम कर दिया।
रायगढ़ में इस बार पुलिस की कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ताजा मामला पुसौर ब्लाक का है। जानकारी के मुताबिक संदीप गुप्ता पिता बृजनाथ गुप्ता निवासी पुसौर 1 अगस्त को रात में गांव के गणेश पंडाल में खड़ा था। बाइक को पंडाल में ही छोड़कर युवक अपने घर चला

गया। कुछ देर बाद उसे बाइक के जलने की सूचना मिली। सूचना पर जब वह मौके पर पहुंचा तो बाइक खाक हो चुकी थी। युवक ने इस बात की सूचना अगले ही दिन पुलिस को दी। पुसौर पुलिस ने मामले में करवाई करने की बजाए इसे लटकाए रखा। मामले में 6 दिनों तक न तो एफआईआर दर्ज की गई। ना ही किसी संदिग्ध से पूछताछ हुई।
ऐसे में युवक आक्रोशित हो गया और ग्रामीणों के साथ मिलकर रायगढ़ पुसौर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। 3 घंटे तक चले चक्का जाम के बाद तहसीलदार एनके सिन्हा मौके पर आए और मामले में त्वरित कार्वाई करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शांत होकर रास्ते से जाम हटाया। मामले में गुरुवारा शाम 7 बजे तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी।
इसलिए गुस्से में हैं सभी गाँव वाले –
गांव वालों के गुस्से का कारण केवल युवक के बाइक का जलना नहीं है। दरअसल जिस जगह पर बाइक जल रही थी। यहां कूछ बच्चे भी सो रहे थे। सही समय पर उनकी नींद नहीं खुलती तो कोई अनहोनी भी हो सकती थी। इसलिए ग्रामीण उस बाइक जलाने वाले आरोपी को ढूंढकर सजा दिलाना चाहते हैं। इसलिए भी सभी ग्रामीण चक्का जाम को एकत्रित हुए थे।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
