सारंगढ़: 5 सितंबर शिक्षक दिवस: शिक्षकों को सम्मानित करने हेतु एक दिन हैं। सभी के जीवन में शिक्षकों की महान भूमिका होती है क्योंकि शिक्षक छात्रों के लिए ज्ञान का एकमात्र स्रोत होते हैँ।शिक्षक दिवस पूरी दुनिया में शिक्षकों को उनके योगदान और मार्गदर्शक के लिए धन्यवाद देने, सम्मानित करने और शिक्षकों को उनके काम के प्रति प्रेरित करने और सम्मान करने का दिन होता है। इसी तारतम्या मे दिनांक 5 सितंबर 2022 को शिक्षक दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत छातादेई के युवा सरपंच विजय विक्की पटेल एवं पंचायत सचिव श्रीमती तनुजा पटेल जी के द्वारा ग्राम पंचायत छातादेई के अंतर्गत आने वाले समस्त स्कूलों के गुरूजनों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया विक्की पटेल ने बताया कि गुरु ही शिष्य का मार्गदर्शन करते हैं और वे ही जीवन को ऊर्जामय बनाते हैं जीवन विकास के लिए भारतीय संस्कृति में गुरु की महत्वपूर्ण भूमिका मानी गई है गुरु की सन्निधि, प्रवचन, आशीर्वाद और अनुग्रह जिसे भी भाग्य से मिल जाए उसका तो जीवन कृतार्थता से भर उठता है क्योंकि गुरु बिना न आत्म-दर्शन होता और न परमात्म-दर्शन इसी के साथ उन्होंने सभी गुरुजनों का अभिवादन कर बच्चों के भविष्य में महत्वपूर्ण योगदान देने लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।


शिक्षक दिवस पर क्या कहते हैँ युवा सरपंच विजय विक्की पटेल –

शिक्षक ईश्वर का दिया हुआ वह उपहार है जो हमेशा बिना किसी स्वार्थ के भेदभाव रहित स्वभाव से बच्चों को अच्छे बुरे का ज्ञान कराता है। माता-पिता के बाद शिक्षक का ही स्थान होता है। हर एक सफ़ल व्यक्ति के पीछे उसके शिक्षक का हाथ होता है। वह व्यक्ति अपने शिक्षक के बताएं रास्ते पर चल कर अपनी सफ़लता प्राप्त करता है।

इस सफ़लता के पीछे उसके शिक्षक की कड़ी मेहनत होती है। गुरू का हर किसी के जीवन बहुत ही महत्व होता है। इसी कड़ी मेहनत को उज्जाले में लाने के लिए शिक्षक दिवस मनाया जाता हैं।

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




