सारंगढ़ : “प्रशासन और पत्रकार दोनो मिलकर बनाएंगे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला को नंबर 01” कलेक्टर और एस.पी. ने ली अंचल के पत्रकारों की बैठक, सारंगढ़ मीडिया जगत से परिचय कर आपसी सहयोग हेतु किया अपील…..
जगन्नाथ बैरागी
सारंगढ: सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कलेक्ट्रेट में प्रशासन एवं प्रेस के संबधों को अधिक सशक्त बनाने, शासन-प्रशासन की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रचारित करने तथा आपसी परिचय एवं मेल- मिलाप हेतु सारंगढ़ अंचल के पत्रकारों का जिला कलेक्टर डी राहुल वेंकट एवं जिला पुलिस कप्तान एसपी राजेश कुकरेजा जी ने बैठक आहूत कर मीडिया जगत से परिचय लिया।
डी. राहुल वेंकट ने अपने विषय में जानकारी देते हुए बताया कि मैं दक्षिण भारत से हूं एवं 2015 बैच का आईएएस अधिकारी हूं। मेरी प्रथम नियुक्ति बस्तर में हुई। बस्तर में ही में जिला पंचायत सीईओ का पदभार भी ग्रहण किया, तदुपरांत राजधानी रायपुर में विभिन्न विभागों में सेवाएं दी। मुझे ओएसडी बनाकर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भेजा गया।
कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान कलेक्ट्रेट भवन में 30 विभाग के कर्मचारी कार्य करेंगे। सबसे पहले उनके लिए कार्यालय भवन का निर्माण, उनके रहने के लिए आवासीय व्यवस्था के साथ आम नागरिकों की जुड़ी हुई समस्याओं का निदान और शासकीय जनहित की योजनाओं को गांव के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए मेरी नियुक्ति कलेक्टर के रूप में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में की गई है।
पुलिस कप्तान कुकरेजा अपनी व्यक्तिगत जानकारी देते हुए कहे कि 2012 बैच का आईपीएस अधिकारी हूं। मैं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दे चुका। कलेक्टर वेंकट के साथ मैं कई बार काम कर चुका हूं। उसी को ध्यान में रखते हुए शासन ने मुझे सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला का ओएसडी नियुक्त कर भेजा गया और यहीं मुझे पुलिस कप्तान भी बना दिया गया। भौगोलिक दृष्टि से देखा जाए तो सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में बहुत सारे कार्य करने होंगे।
इस अवसर पर प्रशासन व प्रेस के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर देते हुुए जिलाधिकारी डी राहुल वेंकट
ने कहा कि प्रशासन व प्रेस के आपसी समन्वय से सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिला के विकास को प्रभावी गति मिलेगी।
उक्त बैठक में दोनों अधिकारियों ने पत्रकार साथियों का अभिवादन किया और कहां आगामी समाचार तथा सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए जल्द ही जनसंपर्क कार्यालय एवं विभागीय अधिकारियों की नियुक्ति होगी और जो समाचार साथ ही मीडिया से रूबरू होने के लिए 5:00 बजे के उपरांत समय निर्धारित कर आपसी सहयोग की अपील की। जनसंघ समस्या के विषयों को व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी अवश्य देवें।
विभागों के बारे मे जानकारी लेने पर जिलाधीश ने कहा की अभी पूर्व जिला रायगढ़ और बालौदा बाज़ार से कुछ कर्मचारी सारंगढ़ आने हेतु प्रक्रियाधीन हैँ। नवीन कार्यालय बनने मे कमसे कम 2- 3 वर्ष लगेंगे तब तक अस्थाई कार्यालय से ही जिला के समस्त कार्यों का सम्पादन होना हैं। जिसके लिए मंडी स्थित मंगल भवन को तैयार किया जा रहा है, जो की कार्य प्रगति पर है।पत्रकारों ने अन्य विषयो ही भी कलेक्टर और एसपी को जानकारियां दी। उक्त अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अब्बास अली सैफी प्रदेश सचिव श्रमजीवी पत्रकार संघ, यशवंत सिंह ठाकुर रायगढ़ जिलाध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ, भरत अग्रवाल, दीपक थवाईत प्रेस क्लब अध्यक्ष, संपादक गोल्डी नायक जिला महासचिव श्रमजीवी पत्रकार संघ, अमितेश केसरवानी, रवि तिवारी, नरेश चौहान अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति, संतोष चौहान सारंग सार,रायगढ़ टाईम्स सम्पादक जगन्नाथ बैरागी,रामेश्वर वैष्णव, पत्रकार ओंकार केसरवानी, कैज़ार अली, दिनेश जोल्हे, मिलाप बरेठ, आरुन निषाद, गोविंद बरेठ, मणि शंकर जायसवाल, दिलीप टंडन, चन्द्रिका भास्कर योगेश कुर्रे, श्याम पटेल, टार्ज़न महेश, मुकेश कुर्रे, कृष्ना महिलाने, प्रवीण थामस, विजय भारद्वाज, प्रकाश तिवारी, प्रकाश जांगड़े, रजनी जोल्हे, हेमेंद्र जायसवाल, समीप अनन्त, आदि मीडिया के साथी शामिल रहे।
- नाश्ते में ऐसे बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट आलू का पराठा, स्वाद ऐसा कि हर बाइट में कहेंगे वाह! - March 5, 2026
- रंग पंचमी को कहां-कहां खेली जाती है होली, जो होती है रंगों के उत्सव की आखिरी तिथि… - March 5, 2026
- स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों से कराई मजदूरी, अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मांगा जवाब… - March 5, 2026
