रायगढ़ । जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के देवगढ़ अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्क्काजाम कर दिया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवगढ़ में मुकुंद निषाद उम्र 35 वर्ष आमघाट को आज सुबह 4:30 बजे अज्ञात भारी वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। वहीं घटना के गांव के गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया था। बताया जा रहा है कि मृतक युवक कल नुआखाई त्यौहार के लिए देवगढ़ गांव आया था। चक्काजाम की सुचना मिलते ही एसडीएम डिगेश पटेल घरघोड़ा थाना प्रभारी प्रवीण मिंज तमनार थाना प्रभारी जी पी बंजारे व घरघोड़ा के डॉ अशीशन मिंज नायाब तहसीलदार रामसेवक सोनी घरघोड़ा मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी। जिसके बाद लोगों ने जाम को खोल दिया गया । वहीं मृतक के परिजनों को तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि 25 हजार दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
