छत्तीसगढ़: 10 वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी, परिवार वाले दशगात्र कार्यक्रम मे घर से थे बाहर….
कोरबा जिले के रामपुर चौकी अंतर्गत 10 वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है । उसके घर के लोग दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। इधर , उनकी गैरमौजूदगी में बेटी ने खौफनाक कदम उठा लिया है | पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ।
जानकारी के मुताबिक , पथर्रीपारा बस्ती में निजी कंपनी में कार्य करने वाले कुमार महंत का परिवार रहता है। उनके 2 बेटे और एक 19 साल की बेटी कामनी महंत भी थी । कामनी इन दिनों प्राइवेट 10 वीं की पढ़ाई कर रही थी।
बताया गया है कि परिवार के लोग गुरुवार को दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चले गए थे । इधर , परिजन जब शाम को घर लौटे तो उन्होंने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था | काफी आवाज देने पर भी कामनी कोई जवाब नहीं दे रही थी । इस पर परिवार के लोग किसी तरह से दरवाजा तोड़कर अंदर गए , तब उन्होंने एक कमरे में फंदे से लटकी हुई उसकी लाश देखी । जिसके बाद पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी | गुरुवार को शाम हो चुका था । इस वजह से शव का पीएम नहीं हो सका । अब शुक्रवार का शव का पीएम किया गया है । जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया ।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
