मछली पकड़ने गए एक युवक की नदीं में डूबने से हुई मौत….
रायगढ़। जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक युवक की मछली पकड़ने के दौरान नदीं में डूबने से मौत हो गई। इस संबंध में कोतरा रोड टीआई चमन सिन्हा से मिली जानकारी के अनुसार डभरा थाना क्षेत्र के छुछुभाठा निवासी जीतराम सिदार पिता जगलाल सिदार उम्र 32 वर्ष अपने साथियों के साथ तारापुर बोकरामुड़ा नदी में मछली पकड़ने आया था और सुबह करीब 11.30 बजे अपने साथियों के साथ नदी में मछली पकड़ रहा था।
इसी बीच उसने जैसी ही जाल नदी में फेंका उसका जाल नदी के नीचे एक लकड़ी में फंस गया। जिसे वह निकालने लगा। जाल रस्सी उसके एक हाथ में बंधा था। जिसके चलते वह नदी के गहराई में चला गया और नदी में डूब गया। जिसकी उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही कोतरा रोड टीआई चमन सिन्हा मोटर बोट और नगर सेना रेस्क्यू टीम को लेकर मौके पर पहुंचे जिनके सहायता से युवक के शव को बाहर निकाला गया।
- 27 मार्च को रायगढ़ में निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा, सैकड़ों रामभक्तों की बैठक में बनी भव्य आयोजन की रणनीति…. - March 15, 2026
- माता कर्मा जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, साहू समाज ने बांटी खिचड़ी व शीतल शरबत… - March 15, 2026
- गोठान का नाम बदलकर ‘सुरभि गौधाम’! सरकार कर रही पुरानी योजना की नई पैकेजिंग – बिनोद भारद्वाज - March 15, 2026
