सारंगढ़। जिला कलेक्टर के आगमन पर के जिला कांग्रेस महामंत्री गोल्डी नायक ने वर्षो से रुकी बेडमिंटन इनडोर स्टेडियम को जल्द पूर्ण करने की मांग जिला कलेक्टर अनुसार से रखी उन्होंने बताया कि बैडमिंटन इनडोर के लिए करोड़ों रुपए साल 2 साल पूर्व ही पास हो चुके थे पूर्व में खिलाड़ियों ने बेडमिंटन इनडोर निर्माण की मांग रखी थी जहां शासन प्रशासन ने एक करोड़ से भी ऊपर की राशि विभाग को प्रदाय की मगर विभाग कछुआ गति से निर्माण कार्य करवा रहा है जिला कलेक्टर ने उक्त ज्ञापन को संबंधित अधिकारी को देते हुए जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया उक्त अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ी अश्वनी चंद्रा अधिवक्ता, दुर्गेश स्वर्णकार विधायक प्रतिनिधि, राम सिंह अकुर, अरुण निषाद पत्रकार आदि जन उपस्थित रहे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




