सारंगढ़: उचित समय प्रबंधन सफलता की दिशा मे पहला कदम – बीईओ आर के कश्यप…परीक्षा का तनाव नहीं लेते हुए इस एक उत्सव की तरह मनाएं – मुकेश कुर्रे….
सारंगढ़ । उचित समय प्रबंधन सफलता की दिशा मे पहला कदम है। जब हम सही समय प्रबंधन की तकनीक पर कार्य करते हैं तो काम की गुणवत्ता में वृद्धि होने के साथ सगलता की मार्ग को प्रशस्त करते हैं। बेहतर समय प्रबंधन हमें तनाव से मुक्त करती है और वांछित सफलता के नजदीक आने में मदद करता है। समय प्रबंधन जीवन प्रबंधन का एक अहम हिस्सा है। समय हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। समय को अपने सपनों के अनुकूल बनाने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है सही और उचित समय प्रबंधन । उक्त उद्गार विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी आरके कश्यप ने शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ में आयोजित कैरियर काउन्सलिंग और मोटिवेशनल कार्यक्रम में शिक्षकों एवं बच्चों को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कश्यप ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रत्येक मनुष्य जीवन मे ऊंचाइयां को छूना चाहता है परन्तु कुशल समय प्रबंधन की अभाव में अधिकांश व्यक्ति सफल नहीं हो पाते हैं। सफलता चाहे बह पढ़ाई लिखाई में हो या फिर व्यापार, व्यवसाय, नौकरी आदि में हो, उचित समय प्रबंधन के बिना सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि समुचित समय प्रबंधन से दक्षता मिलती है, उत्पादकता बढ़ती है और सभी कार्य समय पर पूरे होते हैं। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि बे विद्यालय में समय प्रबंधन की आवश्यकता, महत्व, उद्देश्य एबम समय की उपयोगिता के बारे में अनिवार्यता बच्चों को अवगत कराबे ताकि वे जीवन मे आने वाली हर चुनौतियों को बेहतर समय प्रबंधन के सदुपयाग से निजात पा सक तथा बेहतर ओर सुखद भविष्य की कल्पना को साकार कर सकंगे। बीईओ कश्यप ने बच्चों को सम्बाधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए जरूरी है अभी से कुशल समय प्रबंधन का सदुपयोग। जीवन और शिक्षा के विविध आयामां में सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन समय प्रबंधन प्रणाली के अंतर्गत कार्य करना। समय प्रबंधन आज की आवश्यकता है। उन्हांने बच्चां से विषयगत जानकारी लिया और विभिन्न विषयां मे बेहतर सफलता क लिए आवश्यक सुझाव दिए। बेहतर भविष्य क लिए सही कैरियर का चुनाव और कुशल समय प्रबंधन का उपयोग करें। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ने आगे कहा कि बेहतर भविष्य के लिए सही कैरियर का चुनाव बेहद आवश्यक है। उन्हांन कहा कि सही समय प्रबंधन और उचित कैरियर का चुनाव कर जीवन क प्रत्येक क्षेत्र में हम अपनी कल्पनाओआं एवं सपनों की उड़ान भर सकते हैं । उन्होंने शिक्षकों और बच्चो से आग्रह किया कि इस बार शत
प्रतिशत परीक्षा परिणाम का लक्ष्य रखकर कार्य करे। सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश क्र्रे न भी कार्यक्रम का संबाधित करते हुए कहा कि परीक्षा हमार व्यक्तित्व विकास में सहायक हाता है। परीक्षा का तनाव नहीं लेते हुए इस एक उत्सव की तरह मनाएं। इस कार्यक्रम में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी आरके कश्यप के साथ सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुर्रे संस्था के प्राचार्य बैरागी एवं स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
- राज्यसभा सदस्य बनने पर लक्ष्मी वर्मा को बधाइयों का तांता, महिला मोर्चा ने जताया गर्व… - March 6, 2026
- भाजपा कार्यालय में होली मिलन: रंग-गुलाल के साथ गूंजा भाईचारे और एकता का संदेश… - March 6, 2026
- बचे हुए चावल से बना लें प्रोबायोटिक्स से भरपूर कांजी राइस, गर्मियों के लिए है परफेक्ट रेसिपी, नोट करें विधि… - March 6, 2026
