रायगढ़। कला एवं संस्कारधानी रायगढ़ में जन्माष्टमी महोत्सव की धूम शुरू हो गई हे। हजारों की संख्या में दर्शनार्थी कृष्ण की भक्ति में रमने और मेले का आनंद लेने क लिए, यहां पहुंच चुके है। ऐसे में दानवीर की नगरी में अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए रायगढ़ कापी निर्माता संघ ने इस साल भी इस पर्व में शिरकत करने वाले दर्शनार्थियों के लिए निःशुल्क भोजन व प्रसाद का वितरण किया जा रहा हे। गोरीशंकर मंदिर चोक रोड स्थित राधे भवन प्रांगण में आयोजित 18 और 19 अगस्त दो दिवसीय इस शिविर का उद्घाटन आज विधायक प्रकाश नायक ने खुद दर्शनार्थियों की भोजन परोसकर किया। रायगढ़ कापी निर्माता संघ के इस पुनीत कार्य की विधायक ने हृदय से प्रशंशा की ओर उम्मीद जताई कि आगे भी वे अपनी इस परंपरा को आगे बढ़ाएंगे ओर संस्कारधानी में जन्माष्टमी मेला व उत्सव देखने आने वाले दर्शनाथियों की इसी तरह से सेवा व पुण्य कार्य करत रहंग। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, सचिव महेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल, पूर्व सभापति सुरश गोयल पार्षद महेश कंकरवाल व संजीवनी नर्सिंग होम के संचालक पुरुषोत्तम अग्रवाल उपस्थित थे। 18 से प्रारंभ हुआ यह शिविर 19 अगस्त तक चलगा। यहां सुबह 11 बज से रात 9 बजे तक दर्शनार्थियों को चावल, सब्जी, खिचड़ी का वितरण किया जाएगा। जम्माष्टमी के दिन भीड़ अधिक होने पर देर रात तक भी शिविर का संचालन किया जाएगा। यहां यह बताना जरूरी होगा कि रायगढ़ कापी निर्माता संघ द्वारा यह आजोजन पिछले 25 सालों के किया जा रहा हे।शिविर में प्रतिदिन 8 से 10 हजार दर्शनार्थियों को भोजन व प्रसाद का वितरण किया जाता है।

- छह गायों से 65 लीटर दूध, नीलाम्बर की बदली तकदीर…. - September 27, 2026
- एनीमिया के खिलाफ सतत अभियान जरूरी, जांच और जागरूकता से बच सकती हैं जिंदगियां… - September 27, 2026
- जलप्रलय की कगार पर महानदी..सड़कों पर सैलाब, गिधौरी से चंद्रपुर तक हाहाकार..पोरथ शिव मंदिर जलमग्न, डाकघर और राशन गोदाम में घुसी बाढ़..सारंगढ़-रायगढ़ हाईवे ठप, लात नाला पुल डूबा..धान की फसलें तबाह, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न… - September 27, 2026
