रायगढ़, तहसील खरसिया अंतर्गत वार्ड क्रमांक 17 एवं 18 संचालक ठाकुरदिया महिला स्व-सहायता समूह तथा वार्ड क्रमांक 15 एवं 16 सहकारी समिति विपणन संस्था मर्यादित द्वारा दुकान चलाने में असमर्थता व्यक्त करते हुए इस्तीफा प्रस्तुत करने के कारण उक्त शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए नवीन सुचारू संचालन हेतु नवीन आबंटन किया जाना है। जिसके लिए 25 अगस्त 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक आवेदक नियत तिथि तक कार्यालयीन समय में अनुविभागीय अधिकारी (रा.)खरसिया में आवेदन जमा कर सकते है।
उक्त दोनों शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु इच्छुक आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, महिला स्व-सहायता समूह जो 3 माह पूर्व का बिलासपुर सोसायटी पंजीयन संस्था से पंजीकृत हो। समूह/ आ.जा.से.सह.समिति बैंक खाता, पंजीयन प्रमाण-पत्र, अध्यक्ष, सचिव/प्रबंधक का आधार कार्ड की छायाप्रति सहित आबंटन हेतु पंजीयन की छायाप्रति तथा आवश्यक राशि बैंक खाते में जमा होने के प्रमाण-पत्र एवं समूह/ संस्थाओं द्वारा पारित प्रस्ताव संलग्र कर आवेदन जमा कर सकते है।

- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
