जगन्नाथ बैरागी

छत्तीसगढ़ में ठग इन दिनों लोगों के साथ फ्रॉड करने अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। इस बार महासमुंद में ठगों ने एक शख्स को एक सिक्के के सहारे रातों-रात अमीर बनाने का लालच दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने हनुमान छाप सिक्के से रुपए निकलने का झांसा भी दिया, लेकिन पकड़ लिए गए हैं। पुलिस ने इस तरह के अंतरराज्यीय ठग गिरोह के 5 ठगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों से 2 ईस्ट इंडिया कंपनी के हनुमान छाप सिक्के, एक कार, दो मोटर साइकिल और पांच मोबाइल जब्त किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम सुरेशन दरिया, विष्णु चंद्राकार, टीकम सिंह ठाकुर, जितेंद्र पाल, वेदराम गायकवाड़ बताया है। सभी आरोपी ओडिशा, रायपुर महासमुंद और तेंदुकोना के रहने वाले हैं।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
