बिलासपुर। रायपुर से शहडोल जा रहा युवक कोटा स्थित पथर्रा रेलवे ब्रिज के पास चलती ट्रेन से गिर गया। इससे उसे गंभीर चोट लगी है। स्टेशन मास्टर ने डायल 112 को फोन कर इसकी सूचना दी।

इस पर पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची और घायल यात्री को स्वास्थ्य केंद्र कोटा में भर्ती कराया। वहां के डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया। गुस्र्वार की रात घायल युवक को बिलासपुर रेफर किया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

11 अगस्त की सुबह नौ बजे कोटा के पथर्रा रेलवे फाटक के पास युवक खून से लथपथ मिला। सूचना पर स्टेशन मास्टर जांच करने पहुंचे। आसपास के लोगों ने यात्री के चलती ट्रेन से गिरने की जानकारी दी। पूछताछ में घायल यात्री ने अपना नाम रोशन सिंह राजपूत निवासी ग्राम चरामा जिला कांकेर बताया। सूचना पर कोटा थाना के डायल 112 की टीम पहुंची और घायल रोशन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
रोशन ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में रायपुर में रहता है। उसका अपनी पत्नी सीमा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद ट्रेन से रिश्तेदार के घर शहडोल के लिए निकला था। वह ट्रेन के गेट पर बैठा था। रात नौ बजे अचानक नीचे गिर गया। पुलिस ने घायल युवक के परिवार को घटना की सूचना दे दी है। स्वजन भी अस्पताल पहुंच चुके हैं।
रेलवे प्रबंधन ने दरवाजा के पास नहीं बैठने निर्देश दिए
रेलवे प्रबंधन ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को यात्रियों को दरवाजे के पास नहीं बैठने व खड़े होने नहीं होने के निर्देश दिए हैं। ताकि किसी प्रकार की हादसा से यात्री सुरक्षित रहे। सही सलामत अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सके। टीटीई व आरपीएफ को भी ट्रेन के दरवाजे के पास बैठने वालों को समझाईश देने की बात कही गई है।
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
