जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़। नगर पंचायत सरिया वार्ड क्रमांक 15 सुविधाविहीन एवं मूलमूत सुविधाओ से वांचित एक वार्ड है, इस वार्ड में लगभग 190 परिवार है जिनकी जनसंख्या लगभग 650 है,जहाँ गरीब तबके के मजदूर तथा अनुसूचीत जाति /अनुसूचीत जनजाति के लोग निवास करते है पूर्व में परिवारों को नगर पंचायत सरिया द्वारा पुर्नरवास के तहत इसी वार्ड नं0 15 में मुख्य बस्ती के पीछे बसाया गया है, यह जगह 05 एकड़ (पाच एकड़) के ऐरिया में है पूरे सरिया मे यह एक मात्र वार्ड है जो कि प्रधान मंत्री आवास योजना एवं पट्टे की सुविधा से वचित है।
अजित जोगी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया की ग्रामीणों द्वारा अनेक बार रायगढ़ कलेक्टर महोदय से निवेदन उपरांत भी वहा के लोगो को पट्टा व प्रधान मंत्री आवास यह तक की दिनांक 05,/10,/2021 को कलेक्टर महोदय द्वारा तहसीलदार को एक पत्र जारी कर प्रस्तावीत भूमि का बी1 खसरा नक्शा एवं 200 परिवारों की. सूचीमय प्रस्ताव सहीत अभिमत प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था। परन्तु आज पर्यन्त तक उस पर कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है। यहाँ तक की उक्त पत्र में श्रीमान् द्वारा दिनाक 11/10/2021 की अतिम तिथि भी अकित थी इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है,“ जिससे परेशान होकर वार्ड क्रमांक 15 के पूरे वार्ड वासी जोगी कांग्रेस के बेनर तले दिनांक 19/07/2022 को कलेक्टर जन दर्शन में एक आवेदन प्ररतुत किया गया था। उस आवेदन पर भी आज पर्यन्त तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई ,जिससे इस वार्ड के निवासी अत्यंत कष्ट मे अपना जीवन जी रहे है. यहाँ पर शासन द्वारा ही लोगो को बसाया गया था।
यहा लोगो ने तिनका-तिनका कर के अपना कच्चा घर बनाया है, इसी बीच वार्ड कमाक 15 के निवासीयों को यह डर भी है कि यह जगह छोटे झाड के जंगल के मद में है जिससे यह के निवासी बहुत परेशान है उस जगह पर मूलभूत सुविधाये नहीं है, इन लोगो के पास दो जून के लिऐ भोजन बडी मुश्किल से उपलब्ध हो पाता है ऐसे में बार – बार आशियाना उजडने का डर इस वार्ड के निवासीयों के मन में बना है। अतः अजित जोगी युवा मोर्चा ने एसडीएम को दिए ज्ञापन मे कहा है कि इनकी दयनीय दशा को देखते उक्त् भूमि पर पटुटा वितरण एवं प्रधान मंत्री आवास वित्तरण कि कारवाही अगर दिनांक 15/08/2022 तक नहीं की जाती है तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे/ अजीत जोगी युवा मोर्चा एवं वार्ड वासी मिलकर दिनांक 16/08/2022 से नगर सरिया मे आंदोलन, हड़ताल करने में बाध्य है जिसकी समरत जिम्मेदारी शासन प्रशासन की कृपया, एसडीएम को दिए ज्ञापन मे जयप्रकाश सोनी ग्रामीण जिला अध्यक्ष रायगढ़ कार्तिक नामदेव ,गोलू स्वर्णकार, राजेश यादव, ठिकेदार हर प्रमुख भूमिका रही।


- काले चावल से किसानों की बदलेगी तकदीर, 35 हजार रुपये क्विंटल तक मिलेगा दाम… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का अलर्ट: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आज सभी स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का बड़ा फैसला… - October 29, 2026
- मानिकपुर के किसान खीरसागर पटेल को मिला उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान… - October 29, 2026
