कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्री थाने के स्याहीमुड़ी के पास एजुकेशन हब के पीछे तालाब में एक व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक का नाम अशोक गुप्ता बताया जा रहा है। पिछले दो दिन से मृतक लापता था।

फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार, अयोध्यापुरी बस्ती निवासी अशोक गुप्ता की लाश एक तालाब से मिली है। युवक दो दिनो से लापता बताया जा रहा था। पुलिय अभी मौत के कारणों का पता नहीं लगा पाई है। परिवार ने बताया कि, अशोक दिल्ली में रहता था। पत्नी की दिमागी हालत सही नहीं होने के कारण वह अपने ससुराल में ही दो बच्चों के साथ रहता था। जहां वो मजदूरी का काम कर रहा था। वह दोपहर में घर से निकल, जिसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। उसके बाद जब सुबह तालाब में एक लाश मिलने की सूचना परिवार वालों को मिली तो अशोक का पता चला।
पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार
दर्री पुलिस को सूचना मिलने के बाद अशोक के शव को पानी से बाहर निकाला। उसके बाद पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की कारण का पता चल पाएगा।
- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




