मां शब्द को किया कलंकित: पति को इमोशनल ब्लैकमेल करने कलयुगी मां करती थी ऐसी हरकत, गुस्से मे उबल जाएंगे आप…
इस दुनियां में मां को भगवान का दर्जा दिया गया है। मां अपने दुखों को भुला कर बच्चों पर अपना सब कुछ लुटा देती है पर कई मां ऐसी भी होती हैं, जो अपने ही बच्चों पर जुल्म करती है। लुधियाना में ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने बच्चों की पिटाई करके अपने पति को धमकियां देती थी कि वह बच्चों को मार देगी। फिलहाल थाना वुमैन सैल की पुलिस ने पति की शिकायत पर उक्त महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रताप नगर के रहने वाले परमिंद्र सिंह ने थाना वुमन सैल की पुलिस के पास 10 जुलाई 2020 को अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके 2 साल बाद पत्नी पर मामला दर्ज कर लिया गया। परमिंद्र सिंह ने बताया कि उसका विवाह अमन पार्क जस्सियां रोड की रहने वाली अमनदीप कौर के साथ 20 फरवरी 2011 को हुआ था। शादी के कुछ समय बाद पत्नी मेरे परिवार के साथ झगड़ा करने लगी। इतना ही नहीं वह अपने बच्चों के साथ बुरी तरह से मारपीट करती थी। इसके बाद वीडियो बनाकर उसके मोबाइल पर भेजकर उसे धमकी देती थी कि अगर उसने हजारों रुपए नहीं दिए तो वह उन्हें मार देगी। परमिंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों की खातिर उसने कई बार रुपए दिए। कुछ समय बाद एक बार फिर से बच्चों की पिटाई करके हजारों रुपए की मांग की, जिसकी शिकायत उसने थाना वुमैन सेल की पुलिस के पास की। पुलिस अफसरों द्वारा परमिंद्र सिंह की शिकायत को 2 वर्ष तक जांच करने पर जांच अधिकारी रुप सिंह ने उसकी पत्नी अमनदीप कौर के खिलाफ विभिन्न विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
