जगन्नाथ बैरागी

सारंगढ़..! सारंगढ़ से बरमकेला जा रही मा समलेश्वरी यात्री बस दानसारा और माधोपाली के मध्य अनियंत्रित होकर गड्ढे में धंस गयी। गनीमत है कि किसी को जान-माल की क्षति नही हुवी वरना आज क्षेत्र में माहौल गमगीन हो जाता।

प्राप्त जानकारी में अनुसार मा समलेश्वरी यात्री बस क्रमांक CG 10 C 0710 यात्रियों को लेकर बरमकेला मार्ग की ओर आ रही थी। तभी बस के सामने अचानक एक गाय आ गयी । बस ड्राइवर ने गाय को बचाने हेतु गाड़ी को जैसे ही दाईं तरफ मोड़ा बस सीधे गड्ढे में धंस गयी। इस अचानक घटे घटना से यात्रियों के प्राण पखेरू उड़ने की स्थिति उतपन्न हो गयी थी, क्योंकि यह घटना अचानक घटित हुवी। जब यक यात्री कुछ समझ पाते गाड़ी गढ्ढे में फंस चुकी थी , वो तो भला हो कि गाड़ी तिरछा होकर धंस गयी वरना एक बड़ी दुर्घटना घटने से इनकार नही किया जा सकता।

गाय को हल्की चोट भी आई हैं परंतु स्थिति गम्भीर नही है। लोगों के अनुसार ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय दिया जिस कारण से गाय और यात्री सभी सही सलामत बच गये। लेकिन यात्री बसों और सड़क में बेतहाशा स्पीड में चल रहे गाड़ियों पर भी अंकुश लगाना नितांत आवश्यक है। और लाखों करोड़ों खर्च करके गोठान बनाने का भी क्या फायदा जब मवेशियों को इसी तरह सड़क में छोड़ा जाना हो तो..?
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
