जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। कापू थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय युवती से शादी का झांसा देकर पिछले 6 वर्षों से गांव के ही युवक द्वारा बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 376, 506 के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक संदीप सिदार पिता शिव प्रसाद सिदार 21 वर्ष ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसी बीच युवती प्रेग्नेंट हुई जिसे 2 बार गर्भनिरोधक गोली खिलाकर गर्भपात करा दिया। युवती ने जब गर्भनिरोधक टेबलेट लेने से मना किया तो आरोपी युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दिया।
लड़की के परिजनों के सामने आत्महत्या की धमकी–
पुलिस ने बताया कि जब लड़की के परिजनों ने युवक से युवती की शादी कराने की बात कह कर उसे घर बुलाया तो आरोपी युवक ने युवती के साथ किसी भी तरह के गलत कार्य करने से इंकार कर दिया और शादी के वादे से मुकर गया। लड़की के परिजनों ने जब लड़के पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने आत्महत्या कर लेने की धमकी दी।
- ‘समाधान समारोह 2026’ की पहल: सुप्रीम कोर्ट के लंबित मामलों का होगा त्वरित निपटारा, 21–23 अगस्त को विशेष लोक अदालत… - May 2, 2026
- युवा जोश से सशक्त होगी भाजपा: सालर-मल्दा मंडल में युवा मोर्चा का विस्तार, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी… - May 2, 2026
- “संजय पाण्डेय की प्रेरणा से जागा खेल जुनून” — ग्रीष्मकालीन शिविर में युवाओं को मिला आत्मविश्वास और सफलता का मंत्र… - May 2, 2026
