रायगढ़, कलेक्टर श्रीमती रानू साहू के दिशा-निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ.एस.एन केशरी के मार्गदर्शन पर विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा के द्वारा जिला पंचायत के अधिकारी, कर्मचारियों एवं एनएसएस के छात्र-छात्राओं को विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जन समुदाय को जागरूक करने हेतु शपथ दिलाया गया। एनएसएस के छात्र-छात्राओं के द्वारा शपथ के उपरांत अंबेडकर चौक में जागरूकता अभियान चलाया गया एवं पर्चे बाटकर लोगों को स्तनपान से होने वाले फायदे की जानकारी लोगों को दिया गया। इस मौके पर डीएमसी शशांक शर्मा के साथ एनएसएस के सुशांत पटनायक, प्रतीक प्रधान, आलोक रंजन दुबे, खुशबू साहू, पूर्णिमा सिदार, खुशबू पटेल, नेहा भट्ट्, खिलेश्वरी चौहान, दिव्या चौधरी, रश्मि पटेल, भुनेश्वरी पटेल, संध्या कुर्रे, नेहा साव, उमा उरांव आदि उपस्थित रहे।

- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
