बिर्रा -समीपस्थ ग्राम पंचायत बोरसी में जय मां भवानी गौटिन दाई सेना द्वारा छत्तीसगढ़ की लोक पारंपरिक त्यौहार भोजली महोत्सव को यादगार बनाने हर साल की तरह इस वर्ष भी 12 अगस्त को भोजली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें सर्वश्रेष्ठ भोजली पर नगद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाएगा। जिसमें क्रमशः प्रथम पुरस्कार 1111₹.समर्थ पिता रामकिंकर चंद्रा द्वारा, द्वितीय 999₹.मनमोहन चंद्रा द्वारा, तृतीय 777₹.छविलाल कश्यप सचिव, चतुर्थ 555 ₹.पुष्पेंद्र पिता भोजराम चंद्रा,पंचम 451₹. जतिन पिता पुनेश्वर आजाद, षष्ठम 401₹.नेहा,प्रतीभा,रोशन चंद्रा, सप्तम 351₹.नितिश पिता रामगौटिया चंद्रा,अष्टम 301₹.संतोष पिता परदेशी चंद्रा,नवम् 251₹.मोहन पिता ताराचंद चंद्रा,दशम 201₹.चितरंजन पिता मंशाराम चंद्रा द्वारा सहित 15 सर्वश्रेष्ठ भोजली चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।साथ ही आकर्षक पुरस्कार श्रीमती राधा -बद्रीप्रसाद चंद्रा परिवार द्वारा तथा पंचायत द्वारा सांत्वना पुरस्कार प्रदत्त की जाएगी। आयोजन 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे गाजे बाजे के साथ ग्राम भ्रमण किया जाएगा एवं हसदेव नदी में विसर्जित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने सरपंच श्रीमती भारती धन्नू चंद्रा, श्रीमती सोनकुंअर-गोविन्द आजाद उपसरपंच, संरक्षक मनोज कुमार चंद्रा,मोहरसाय, सुनील,गजाराम ,छेरका चंद्रा,सेतराम, लक्ष्मण,विजय,मनोहर चंद्रा,अर्जून,राकेश चंद्रा,ग्राम बैगा साहेबलाल चंद्रा,दिलचंद चंद्रा सहित जय भवानी गौटिन दाई सेना, नन्हें मुस्कान माता सेवा जसगीत पार्टी व समस्त ग्रामवासी जुटे हुए हैं।


- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
