शाहजहांपुर। जिले में एक शिक्षिका के साथ यौन शोषण के आरोपी शिक्षक नेता को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि तिलहर थाना क्षेत्र एक गांव की 22 वर्षीय शिक्षिका कपसेडा गांव के विद्यालय में कार्यरत है। इसी विद्यालय के प्रबंधक पति और अशासकीय विद्यालय शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने पीड़िता को विद्यालय कार्य के बहाने शाहजहांपुर के एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया।
उन्होंने बताया कि इसके बाद पीड़ित शिक्षिका 26 जुलाई की रात रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। इस मामले में पीड़िता के पिता ने आरोपी पर पीड़िता का अपहरण करने तथा दुराचार करने का मामला तिलहर थाने में दर्ज कराया था।
आनंद ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया है तथा अदालत में उसका बयान दर्ज कराने के बाद बुधवार को आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
