बेटे बने मौत की वजह: अपने बेटों के रवैये से तंग आकर माँ ने कर ली आत्महत्या, मरी माँ को लात मारकर कह रहे थे ‘चल खड़ी हो मां, ड्रामा मत कर”….

बागपत से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां के टयोढ़ी गांव में रहने वाले कलयुगी दो बेटों से तंग आकर एक मां ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. ये दोनों शराबी थे और मां के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे.

जिससे तंग आकर महिला ने ये खौफनाक कदम उठा लिया और हद तो तब हो गई जब नशे में धुत बड़े बेटे ने मां के शव को लात मारते हुए कहा, ‘चल खड़ी हो मां, ड्रामा मत कर’. इस घटना के बाद से पूरे गांव दोनों बेटों के प्रति रोष है. पुलिस ने दोनों आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर लिया है.
मृतक महिला के भाई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि 35 साल पहले उनकी बहन चांदकौर का की शादी विनोद से हुई थी. चांदकौर का बड़ा बेटा विकास और उससे छोटा मोहन बेटा है. चांदकौर का देवर हरेंद्र भी गांव में ही रहता है.
तीनों अविवाहित हैं और उन्हें शराब की लत है. जिसकी वजह से दोनों बेटे चाचा के साथ मिलकर अक्सर मां से साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे. बेटों और देव की प्रताड़ना की वजह से वो अक्सर काफी दुखी रहती थी.
बिजेन्द्र ने कहा कि 30 जुलाई की शाम विकास, मोहन और हरेंद्र नशे में धुत होकर आपस में ही झगड़ रहे थे. चांदकौर ने झगड़ा शांत कराना चाहा तो तीनों ने गालियां देते हुए उसके साथ ही मारपीट शुरू कर दी.
रोज-रोज की मारपीट से परेशान आकर उसने घर पर रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया जिससे उसकी मौत हो गई. चांदकौर की मौत के बाद भी बेटों को होश नहीं आया, और तो और विकास ने तो महिला के शव को लात तक मारी और कहा कि ‘मां मरने का ड्रामा कर रही है. चल अब खड़ी हो जा.’
इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बड़ौत कोतवाली के इंस्पेक्टर देवेश कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है. इसके साथ ही महिला के भाई बिजेंद्र की तहरीर पर चांदकौर के बेटे विकास, मोहन व देवर हरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने उसके दोनों बेटों विकास और मोहन को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि देवर अभी फरार बताया जा रहा है.
- “लोकतंत्र बचाने की जंग में विपक्ष की बड़ी जीत” — अरुण मालाकार का तीखा हमला - April 25, 2026
- पुलिस का दमदार ऑपरेशन: सेंधमारी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार… - April 25, 2026
- 44°C की तपिश ने तोड़ा रिकॉर्ड: सारंगढ़ में गर्मी का कहर, जनजीवन बेहाल… - April 25, 2026
