रायगढ़। जिले के लैलूंगा में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब लैलूंगा के सप्ताहिक बाजार के पास एक व्यक्ति की सड़ी-गली हालत में बदबूदार लाश लोगों ने देखी। अज्ञात लाश मिलने की सूचना लैलूंगा पुलिस को दी गई तो थाना प्रभारी मौके पर टीम के साथ पहुंचे और शव की शिनाख्ती में जुट गए।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत साप्ताहिक बाजार चार गोड़ा रोड तालाब के पास एक 30 से 32 साल के व्यक्ति की सड़ी-गली हालत में लाश देखे जाने की की सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों से मृतक की पहचान के लिए आसपास के इलाके में पूछताछ शुरू कर दी लेकिन मृतक की कोई पहचान नहीं हो पाई।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर और मौके पर ही पोस्टमार्टम कराया ताकि मौत की असल वजह का पता चल सके। शव चार-पांच दिन पुराना प्रतीक हो रहा है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर द्वारा मृत्यु के संबंध में स्पष्ट राय न देकर व्हीसरा प्रिजर्व किया गया है। शव के पुराना होने से आसपास के लोग भी नहीं पहचान पा रहे हैं। मृतक की शिनाख्तगी के लिए थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा आसपास गांवों में मुनादी कराकर ग्रामवासियों को जानकारी दिया जा रहा है।
इसके अलावा पुलिस सोशल के माध्यम से लोगों से अपील कर रही है यदि मृतक के उम्र व हुलिये का कोई व्यक्ति उनके क्षेत्र से गुम हुआ हो तो टीआई लैलूंगा के मोबाइल नंबर 9479193219 में थाना प्रभारी नारायण सिंह मरकाम को सूचित करें।
- ‘समाधान समारोह 2026’ की पहल: सुप्रीम कोर्ट के लंबित मामलों का होगा त्वरित निपटारा, 21–23 अगस्त को विशेष लोक अदालत… - May 2, 2026
- युवा जोश से सशक्त होगी भाजपा: सालर-मल्दा मंडल में युवा मोर्चा का विस्तार, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी… - May 2, 2026
- “संजय पाण्डेय की प्रेरणा से जागा खेल जुनून” — ग्रीष्मकालीन शिविर में युवाओं को मिला आत्मविश्वास और सफलता का मंत्र… - May 2, 2026
