रायगढ़। दिनांक 02.08.2022 को थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम को ग्राम सलखिया के टोंगरीपारा में हत्या की सूचना मिली । तत्काल थाना प्रभारी लैलूंगा थाने के उप निरीक्षक बलदेव साय पैंकरा व हमराह स्टाफ के साथ मौके के लिये रवाना हुये । मौके पर मृतक दुलेश्वर रजक (38 साल) की पत्नी उषा रजक (35 साल) बताई कि उसका घर और उसके पिता रामचरण रजक का घर अगल है । कल दिनांक 01.08.2022 के सुबह बेटी पल्लवी उम्र 02 साल को उसका पिता दुलेश्वर घर में मारा, बच्ची को रोता देखकर पिता जी मना किये । दोनों ससुर-दामाद में किसी बात को लेकर झगड़ा विवाद हुआ, तभी पिता रामचरण बांस के डंडे से पति दुलेश्वर को मारपीट किये जिससे दुलेश्वर के सिर माथे में आई गंभीर चोट से उनका मौत हो गया । घटना के संबंध में थाना लैलूंगा में रिपोर्टकर्ता श्रीमती उषा रजक की रिपोर्ट पर आरोपी रामचरण पिता सिदूर साय उम्र 60 वर्ष सलखिया टोंगरीपारा के विरूद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है । आरोपी पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया है, जिसे कल न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा ।

- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
- रोजगार मेले में 52 युवाओं का चयन, 212 पदों पर भर्ती का अवसर… - September 25, 2026
