शिक्षक या हैवान: प्राचार्य छात्राओं को देर रात फोन कर करता है उल्टी सीधी और गंदी बात, और भेजता है खुद की नंगी तस्वीर….
दरभंगा। बिहार दरभंगा के मिथिला विश्वविद्यालय में एक बार फिर से विवाद सामने आया है। मामला बेहद संगीन और शिक्षा जगत को शर्मशार करने वाला है, दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के सहायक प्राचार्य अखिलेश कुमार पर छात्र छात्राओं ने न केवल बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं बल्कि इसके सबूत भी विश्वविद्यालय को सौंप दिए हैं।
विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में पढ़ने वाली छात्राओं ने अपने विभाग के सहायक प्राचार्य अखिलेश कुमार की नियत पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि सर न सिर्फ देर रात छात्राओं को फोन कर उल्टी सीधी और गंदी बात करते हैं बल्कि रात में वो अपने घर पर भी आने की जिद करते हैं। खुद की नंगी तस्वीर भी भेजते हैं, साथ ही बात नहीं मानने पर परीक्षा में फेल कर देने के अलावा कई तरह की धमकियां भी देते हैं।
हिंदी विभाग में पढ़ने वाले छात्रों ने कहा कि सर के काले कारनामो में साथ नहीं देने पर वो फोन पर मां-बहन की गाली भी देते हैं साथ ही अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देकर छात्रों के ऊपर न सिर्फ धौंस जमाते हैं बल्कि बड़े राजनितिक लोगों के साथ अपनी तस्वीर दिखा कर अपने प्रभाव में भी लाने का प्रयास करते हैं। लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना और शोषण के खिलाफ आखिरकार छात्र छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से सहायक प्राचार्य अखिलेश कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत की और बतौर सबूत कई तरह के ऑडियो वीडियो और व्हाट्सएप चैट के सबूत भी सौंप दिए।
इस मामले में विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने भी शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं ने ऑडियो वीडियो सबूत के साथ अखिलेश प्रसाद के खिलाफ लिखित शिकायत की है, तत्काल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी, इधर जैसे ही मामला सामने आया आरोपी अखिलेश कुमार की कई तस्वीर बड़े-बड़े नेताओं के साथ वायरल होने लगी। बिहार के राजयपाल के अलावा उप मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक के साथ की तस्वीर उनके ऊंचे पहुंच की कहानी खुद भी बता रही है।
हिंदी विभाग में पढ़ने वाली पीड़ित छात्रा के अनुसार- अखिलेश सर की नियत साफ नहीं है, छात्राओं को न सिर्फ वो बुरी नजर से देखते हैं बल्कि रात में कॉल कर उल्टी सीधी बातें करते हैं उन्हें घर आने की जिद करते हैं। ना में जबाब देने पर वो रिजल्ट में गड़बड़ कर देने की धमकी भी देते हैं, कई बार तो अखिलेश सर ने खुले बदन वाली तस्वीर भी भेजी। इसके अलावा व्हाट्सएप पर भी कई तरह के अमर्यादित और गंदे मैसेज भी किये लेकिन जब पानी सर से ऊपर हो गया तब इसकी शिकायत विश्विद्यालय प्रशासन से की है और जब तक उन्हें यहां से हटाया नहीं जाता, या बर्खास्त नहीं किया जाता तब तक छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
