जगन्नाथ बैरागी

सतना-सतना जिले के सभापुर थाना क्षेत्र के विरसिंहपुर में कृषि अधिकारी बनकर खाद बीज की दुकानों में जांच कर अवैध वसूली करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के विरसिंहपुर में कल एक खाद बीज के कारोबारी ने पुलिस को दो युवकों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बिना नम्बर की गाड़ी में आये दो लोग स्वयं को कृषि अधिकारी बताकर जांच पड़ताल कर रहे हैं। इस सूचना पर कार से जा रहे सुरेश कुमार त्रिपाठी और उसके साथी प्रदीप गौतम को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी कृषि अधिकारी बनकर लोगों से अवैध वसूली करने का काम काफी समय से कर रहे थे।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
