महासमुंद थाना अंतर्गत वेडनर स्कूल के पास रोककर पैसे की मांग कर चाकू से किया जानलेवा हमाला, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
पंकज मिश्रा ने पुलिस को बताया कि वह विगत 03 माह से वार्ड नं 13 पंजाबी पारा में हैदर खान कादरी के मकान में किराये पर रहता है, काम की तलाश में आया है । 20 जुलाई 2022 को शाम करीब 06 बजे अपने मोटर सायकल से बाजार जा रहा था कि करीब शाम 06/00 बजे वेडनर स्कूल के पास पीटियाझर रोड में पहुंचा था कि दो लडके उसे रोक लिये जो चाकू और डंडा रखे थे, दोनों उससे 500 रूपये की मांग किये तब वह मेरे पास पैसे नही है कहने पर उसे म बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुये आज तुझे जान से मारेंगे कहते हुये एक व्यक्ति चाकू से दूसरा व्यक्ति डंडा से जान लेवा वार किया, जिससे वह जमीन में गिर गया फिर वे दोनों भाग गये.

उसे वहां पर उपस्थित आशीष चन्द्राकर, कत्तु सोनवानी देखे व उसे पानी पिलाया तथा ऐबुलेंस से शासकीय अस्पताल महासमुन्द भेजा गया वहां से रिफर करने पर रायपुर मेकाहारा में भर्ती हुआ था तथा 27 जुलाई 2022 को डिस्चार्ज होने पर महासमुन्द घर आकर मारने वाले का पता किया जो चाकू वार करने वाले का पता करने पर नाम समीर ऊर्फ मेडा पिता संदीप बघेल ऊर्फ संदेश निवासी वार्ड नं 22 संतोषी मंदिर के पास महासमुन्द एवं डंडा से सोनू ऊर्फ सुल्लू पिता त्रिनाथ छूरा निवासी वार्ड नं 22 नीम चौक महासमुन्द के रहने वाला है। चाकू एवं डंडा से वार करने पर उसके पीठ, कुल्हा एवं उसके दोनों भुजा, बांये सिना, सिर में चोटे आयी है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 307-IPC, 34-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




