बिलासपुर। जिले में 17 साल की लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने राजनांदगांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक महाराष्ट्र से आकर बहुरूपिया बनकर भीख मांगता था। इस दौरान उसने नाबालिग लड़की को प्रेमजाल में फंसा लिया और भगाकर ले गया। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के शंकरपुरा देसाईगंज निवासी आकाश सुतार (23) बहुरूपिया बनकर भीख मांगने का काम करता था। अप्रैल माह में वह अपने साथियों के साथ सकरी क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। इस दौरान 17 वर्षीय किशोरी से उसकी जान-पहचान हुई। फिर उसने किशोरी से दोस्ती कर लिया।
इस दौरान उसने किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। किशोरी भी उसकी बातों में आ गई। बीते 24 अप्रैल की दोपहर वह किशोरी से मिलने गया और उसे अपने साथ भगाकर ले गया। इसके बाद से वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इधर, किशोरी के गायब होने पर परिजनों ने पहले आसपास तलाश की। इसके बाद उन्होंने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने कई राज्यों में खोजा
इस घटना के बाद से आरोपी युवक की जानकारी जुटाने पुलिस भटकती रही। उसकी पहचान होने के बाद पुलिस कई राज्यों में उसकी तलाश करती रही। लेकिन, वह पकड़े जाने के डर से इधर-उधर छिपता रहा। वह अलग-अलग राज्यों में बहुरूपिया बनकर घूम रहा था। इस वजह से पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही थी।
कुछ दिन पहले पुलिस को पता चला कि वह राजनांदगांव के लालबाग थाना के अर्जुनी गांव में रह रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने गांव में दबिश दी और उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने नाबालिग लड़की को साथ रखने की जानकारी दी। पुलिस ने नाबालिग लड़की का बयान दर्ज कर उसके खिलाफ अपहरण के साथ ही दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
- बिलाईगढ़ CMO पर गिरी गाज, यशवंत देवांगन निलंबित… - September 25, 2026
- ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिस में बड़ा एक्शन, प्रधान आरक्षक निलंबित,आरक्षक लाइन अटैच… - September 25, 2026
- जिला मुख्यालय की बदहाल तस्वीर: सड़कें उखड़ीं, स्ट्रीट लाइटें बंद और नालियों का गंदा पानी सड़क पर! - September 25, 2026
