नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने युवती के साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं जब युवती गर्भवती हो गई तो उससे शादी का हवाला देकर उसका गर्भपात करवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के सागरपुर में लड़की का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया।

धोखे से बनाया आपत्तिजनक वीडियो
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने लड़की का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़की से कई बार रेप किया और फिर गर्भपात भी करवा दिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सागरपुर थाना पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, पीड़िता अपने परिवार के साथ वेस्ट सागरपुर इलाके में रहती है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि नारायणा इलाके में रहने वाले रणदीप नाम के शख्स से लड़की की मुलाकात हुई थी। जिसके बाद लड़के ने धोखे से उसका अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था।
इसके बाद आरोपी लगातार अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि इसी तरह आरोपी धमकी दे-देकर लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। कई बार रेप होने के बाद लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो आरोपी ने उससे शादी का वादा किया और फिर लड़की का गर्भपात करा दिया।
आरोपी लगातार लड़की के साथ दुष्कर्म करता रहा। कई दिनों तक ऐसी चलता रहा, इसी बीच पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। यह बात उसने लड़की से छिपा रखी थी। इस बात की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार बताय जा रहा है। पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
- बिलाईगढ़ CMO पर गिरी गाज, यशवंत देवांगन निलंबित… - September 25, 2026
- ढाबा संचालक की शिकायत पर पुलिस में बड़ा एक्शन, प्रधान आरक्षक निलंबित,आरक्षक लाइन अटैच… - September 25, 2026
- जिला मुख्यालय की बदहाल तस्वीर: सड़कें उखड़ीं, स्ट्रीट लाइटें बंद और नालियों का गंदा पानी सड़क पर! - September 25, 2026
