रायगढ़। सोमवार को बेकाबू स्कॉर्पियो की गिरफ्त में आने से एक बुजुर्ग की जिंदगी खत्म हो गई। बेलगाम रफ्तार के कहर से फिर किसी बेगुनाह की मौत का यह मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मुकदमा पंजीबद्ध किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रवीण मिंज ने बताया कि सोमवार अपरान्ह लगभग 12 बजे उस समय अफरा तफरी मच गई, जब नूनदरहा फाटक के पास मुख्य मार्ग में अपेक्षाकृत तेज और लापरवाही पूर्वक रफ्तार से स्कॉर्पियो (क्रमांक – सीजी 29 एसी 9963) चलाने वाले युवक ने ग्राम कोटरीमाल निवासी दयाराम राठिया आत्मज डोकरी राम (65 वर्ष) को टक्कर मार दिया। चार पहिया वाहन की अप्रत्याशित ठोकर लगते ही वृद्ध इस कदर गिरा कि उसके शरीर के बाहरी के अलावे अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आने पर वह असहाय पड़ा रहा। राहगीरों ने जख्मी बुजुर्ग की हालत को देख 112 नंबर डायल कर सूचना दी तो एम्बुलेंस आने पर उसे समीपस्थ घरघोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन जिंदगी और मौत के बीच संघर्षरत दयाराम की जान नहीं बच सकी और उसके प्राण पखेरू उड़ गए। फिलहाल, अस्पताल की तहरीर पर घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम करते हुए भादंवि की धारा 304 ए के तहत मामले को जांच पड़ताल में लिया है।

- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

