छत्तीसगढ़ के इस गांव मे नही थम रहा मौत का तांडव, स्वास्थ विभाग भी हैरान, एक महिला ने फिर तोड़ा दम, अब तक जा चुकी है 82 जान…
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा में मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। किडनी से पीड़ित एक और मरीज की मौत हो गई। महिला ललिता सोनवानी बीते कई दिनों से किडनी से पीड़ित थी, आज इलाज के दौरान डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। इधर मौत की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बता दें कि गांव में अब तक 82 किडनी रोगियों की मौत हो चुकी है।
नहीं थम रहा मौत का तांड़व
सुपेबेड़ा में किडनी मरीजों और मौत के आंकड़ों में कोई सुधार नही हुआ। मौत का सिलसिला जो शुरू हुआ था वह आज भी जारी है। मरीज तिल-तिल मरने पर मजबूर हैं। 82 लोग अब तक इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। जबकि सैंकड़ों लोग जान बचाने के लिए अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं। ग्रामीण लगातार बेहतर इलाज की मांग करते आ रहे हैं।
कई बार टीम आईं लेकिन नहीं लगा मौत पर लगाम
सुपेबेड़ा में मौत पर लगाम लगाने के लिए लगातार डॉक्टरों की टीम ने सर्वे किया। लेकिन अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। सरकारें भी बदली लेकिन हालात अभी भी बदस्तूर जारी है। बता दें कि गांव में किडनी से हो रही मौत के बारे में जांच करने के लिए यहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें यहां आई थी, लेकिन टीम के हाथ कुछ नहीं लगा। यही कारण है कि यहां मौत का सिलसिला जारी है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
