रायपुरः महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर कर्मचारी व शिक्षकों की हड़ताल जारी है। बीते कई दिनों से सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसी बीच अब इन हड़तालियों पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने हड़ताल करने वाले कर्मचारियों के वेतन काटने का आदेश दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने ये आदेश 2006 में जारी नियम के अनुसार जारी किया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी के केंद्रीय कर्मियों के समान महंगाई भत्ता (डीए) और गृह भाड़ा (एचआरए) देने की मांग कर रहे है। इससे पहले की भी कर्मचारियों ने सरकार से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। सरकार से कोई पहल नहीं होने के बाद अब सामूहिक अवकाश लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन को कलमबंद कामबंद हड़ताल नाम दिया गया है।
- गौरव पथ के बजट पर सवाल, सारंगढ़ से भेदभाव क्यों?… - October 29, 2026
- बिहान समूहों के लेन-देन पर सख्ती, अब कैशलेस भुगतान अनिवार्य… - October 29, 2026
- शिक्षक एवं सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा: आवेदन की अंतिम तिथि कल, 30 अक्टूबर… - October 29, 2026
