नई दिल्लीः भूतपूर्व सैनिकों के अनाथ बच्चों के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इन बच्चों को वित्तीय सहायता 1000 रुपए प्रति माह से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रति माह कर दी गई है। इस ऐलान के बाद अब इन बच्चों को हर महीनें 3000 रुपए की राशि दी जाएगी।


इसके अलावा सरकार ने शुक्रवार को कहा कि ‘वन रैंक-वन पेंशन’ (ओआरओपी) के तहत पूर्व सैन्यकर्मियों के लिए पेंशन का पुनरीक्षण प्रक्रिया में है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि ओआरओपी के तहत पेंशन का पुनरीक्षण हो रहा है। यह एक जुलाई 2019 से प्रभावी माना जाएगा। सरकार ने ओआरओपी को लागू करने की घोषणा करते हुए 2015 में अधिसूचना जारी की थी। इसमें हर पांच साल पर पेंशन की समीक्षा करने का प्रावधान है।
- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




