रायगढ़। रायगढ़-खरसिया नेशनल हाईवे 49 पर सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। लगातार एक के बाद एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बुधवार को जहां भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत चारभाठा के पास नेशनल हाईवे पर कार और बाइक के बीच जबरदस्त हादसा हुआ था तो वहीं आज गुरुवार को खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम रानीसागर तिराहा चौक के पास देर शाम सड़क हादसे की खबर सामने आई जहां एक बाइक सवार व्यक्ति ट्रेलर से भिड़ गया और घायल हो गया। आनन- फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रोहित कुमार, पिता सुंदरलाल (उम्र 35 वर्ष) निवासी जैजैपुर जो अपनी बाइक से खरसिया से रायगढ़ की तरफ जा रहा था तभी रानीसागर तिराहा चौक के पास पहुंचा ही था की चौक में कोई सांकेतिक चिन्ह न होने से बाइक चालक हड़बड़ा गया और अनियंत्रित होकर ट्रेलर से भिड़ गया। इस हादसे में रोहित कुमार बाइक समेत ट्रेलर में जा घुसा। बाईक क्षतिग्रस्त तो हुआ ही साथ ही रोहित भी जख्मी हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
