रायगढ-लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहकर संबोधित करने को कांग्रेस की धृष्टता की पराकष्ठा बताते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रपति का अपमान भारत राष्ट्र का अपमान है।भारत की नारी शक्ति का अपमान है,भारत की 130 करोड़ नागरिको का अपमान है और भारत के करोड़ों जनजातीय भाइयो एव बहनों का अपमान है।कांग्रेस हमेशा से जनजाति समाज का हितैषी होने का ढोंग करती रही है और अब लोकसभा में उसके नेता अधीर रंजन ने यह साबित कर दिया है कि कांग्रेस आदिवासी समाज के बारे में क्या नजरिया रखती है।उसकी दृष्टि में आदिवासी समाज की क्या हैसियत है।आज इस निंदनीय कृत्य के खिलाफ रायगढ के भाजपाइयों ने जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में कोतवाली थाने जाकर अधीर रंजन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई एवं अपराध पंजीबद्ध करने हेतु लिखित आवेदन दिया।जिला भाजपा कार्यालय से सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ अधीर रंजन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने पहुचकर शिकायत करी।आज इस कार्यक्रम में श्रीकांत सोमावार, सुभाष पांडे,सुरेश


गोयल,कौशलेश मिश्रा,चंद्रप्रकाश पांडे(बब्बल),शीला तिवारी, देवेन्द्र प्रताप सिंह,अनुपम पाल,मनीष शर्मा,सीनू राव,प्रमोद गुप्ता,गोपिका गुप्ता,दुर्गा देवांगन, सुशीला चौहान,ईशकृपा तिर्की,सुमित्रा सारथी,वंदना केशरवानी,राजश्री अग्रवाल,सरिता

चौहान,डिग्रिलाल साहू,श्रवण सिदार,प्रवीण द्विवेदी,सूरज शर्मा,शैलेश माली,मितेश शर्मा,खोलू सारथी,सुमित शर्मा,संजय अग्रवाल,ओंकार तिवारी,आकाश शर्मा,ऐश अग्रवाल,निकुंज शर्मा, गोलू यादव,अविनाश चौहान,गगन कातोरे,सतनाम सिंह,तेजसिंह गहलोत, कार्तिक साहू,अंकुर गोरख,केतन गहलोत,सोनू जाटवर,श्रीयंस ठाकरे,अंकित जादोन ,भुवनेश्वर साहू उपस्थित रहे।

- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

