रायगढ़ जिले में एक लंबे अर्से से जंगली हाथियों का आतंक व्याप्त है और इन जंगली हाथियों का आतंक कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसा है कि शाम ढलते ही गांव की गलियां सुनी हो जाती है। गांव के ग्रामीण रात भर जग कर अपनी व अपने फसलों की रक्षा करने पर मजबूर हैं। लगातार जंगली हाथियों की बढ़ती संख्या से मानव और हाथी के बीच द्वंद भी जारी है। इसी क्रम में रायगढ़ शहर से लगे हुए किरोड़ीमल नगर के समीप इंदिरा निवास चिरईपानी में बीती रात जंगली हाथियों के एक के पहुंचने से पूरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार एक लंबे अर्से बाद रायगढ़ शहर से महज 8 किलोमीटर दूर इंदिरा निवास क्षेत्र में एक बार फिर से जंगली हाथियों के एक दल ने दस्तक दी है। जंगली हाथी के दल के गांव पहुंचने की खबर से ही पूरे गांव में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। इस मामले की जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जंगली हाथियों को वापस भगाने की कवायद में जुट गई है।
साथ ही साथ गांव वालों को जंगली हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते इंदिरा निवास गांव के कुछ लोगों ने बताया कि बीती रात गांव के कुछ घरों में जंगली हाथियों के द्वारा थोड़ी बहुत नुकसान पहुंचाया गया है वहीं आज सुबह किरोड़ीमल नगर के समीप इंदिरा निवास के पास जंगली हाथियों के दल को देखा गया था।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

