युवा मोर्चा पुसौर मंडल द्वारा किया गया पौधरोपण कार्यक्रम अतिथि प्रवीण द्विवेदी के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

रायगढ़-भा ज पा युवा मोर्चा द्वारा पूरे 31 मंडलो में पौधरोपण का कार्यक्रम किया जाना सुनिश्चित किया गया है।युवा मोर्चा के ऊर्जावान अध्यक्ष विनायक पटनायक ने सभी मंडलों के कार्यक्रम के लिए अतिथि तय किए है।पुसौर मंडल के संयोजन में कोंडपाली शक्ति केंद्र में यह कार्यक्रम आयोजित था जिसमे जिला भाजपा के मंत्री रत्थु गुप्ता एवं युवा मोर्चा के जिले के प्रभारी अजय जवाहर नायक की विशेष उपस्थिती रही।विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कार्यकार्ताओं द्वारा बिंजाटीपलिहेन मंदिर प्रांगड़ में किया गया।जिसमें बरगद,नीम, आम,अमरूद के पौधों को शामिल किया गया।युवा मोर्चा के गठन के पश्चात प्रदेश नेतृत्व के हर निर्देशों का पालन पूरी निष्ठा से किया जा रहा है।प्रकृति की सेवा का सबसे प्रभावी उपाय पौधरोपण हो सकता है यदि हम सभी इसे एक उद्देश्य बनाकर चले तो हमारा वातावरण हमेशा शुद्ध रहेगा।आज के कार्यक्रम में मनोरंजन साहू,वीरेंद्र गुप्ता, त्रिनाथ गुप्ता (मण्डल अध्यक्ष),सुरेंद्र जेना,संजय षाड़ंगी,पप्पू यादव,प्रकाश गुप्ता,उमेश साव,दयासागर साहू,जैमनी गुप्ता,रूपनरायण गुप्ता,रजत गुप्ता (भाजयुमो अध्यक्ष), ओंकार तिवारी (युवा मोर्चा प्रचार प्रसार प्रमुख),नितेश चौथा,आकाश शर्मा,जयकिशन पटेल,अविनाश गुप्ता,अमन प्रधान,दीपेंद्र प्रधान,मनोज खम्हारी,विवेक गुप्ता,कमलेश प्रधान,अभिषेक गुप्ता,ओम प्रधान,अजय साव,जूदेव साव,दीपक गुप्ता,परशु सरल,कार्तिक पाव,अशोक गुप्ता,देवार्चन गुप्ता,महेश सिंह,एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।
- गोमर्डा अभ्यारण मल्दा (ब) मे वन्यजीव शांभर की मौत..वाहन की टक्कर से मौत की आशंका..! - December 14, 2025
- रायगढ़ पुलिस का सघन यातायात जागरूकता अभियान, बिना हेलमेट दुपहिया चालकों पर कार्रवाई के साथ हेलमेट वितरण… - December 14, 2025
- 14 Decmber 2025: वृषभ वालों के करियर के लिए खास होगा आज का दिन, पढ़ें अन्य का हाल.. - December 14, 2025

