रायगढ़। कारगिल युद्ध विजय दिवस के अवसर पर ओमकार मल्होत्रा के नेतृत्व में सारंगढ़ के ग्राम बरतुंगा के तालाब किनारे, स्कूल ग्राउड एवं कई जगहों में पौधरोपण किया गया जिसमे गांव बहुत से युवा एवं बाल ने अपना सहयोग दिया और पर्यावरण संरक्षण का हमेसा ध्यान रखने का वादा किया जिनसे ओमकार मल्होत्रा, महेंद्र जांगड़े, सूरज कोसले, समीर कोसले, करन जांगड़े, प्रेम महिलाने, अमन कुर्रे, हिमेश , अंशु, जितेंद्र, प्रशांत कुर्रे आदि साथी उपस्थित रहे ।
ओमकार मल्होत्रा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु यह दिवस मनाया जाता है।
- सेवा संकल्प अभियान: कोसीर में स्वच्छता और हरियाली का संदेश… - October 12, 2026
- मरीजों की परेशानी पर संजय भूषण पांडेय गंभीर, जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए उठाई आवाज… - October 12, 2026
- जयकारों से गूंजा सारंगढ़, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा अग्र समाज… - October 12, 2026
