हर रिश्ते की एक मर्यादा होती है। चाहे कोई भी रिश्ता हो अपनी मर्यादा नहीं लांघना चाहिए। भाई-बहन का रिश्ता भी ऐसा ही होता है। भाई-बहन का रिश्ता बहुत पवित्र माना जाता है। लेकिन कुछ लोग इस मर्यादा को ना सिर्फ तोड़ देते हैं बल्कि इस पाक रिश्ते को कलंकित भी कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के पटना से सामने आया है जहां आकर्षण को प्यार का नाम देते हुए एक भाई अपनी नाबालिग बहन को लेकर फरार हो गया। जिसके बाद नावालिग के पिता अपनी बेटी की तलाश कर रहे हैं और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्यार में लांघी रिश्तों की मर्यादा
मिली जानकारी के अनुसार ये मामला बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक कजिन भाई अपनी बहन के प्यार में ऐसा पागल हुआ कि उसने रिश्ते की मर्यादा को लांघ दिया। वहीं नाबालिग बहन भी अपने कजिन भाई के प्यार में पड़ गई। दरअसल, 12 साल की लड़की को क्या ही समझ होगा कि क्या गलत है और क्या सही। वो भी शारीरिक आकर्षण को प्यार मान लिया और घरवालों की आंखों पर पर्दा डालकर भाई के साथ मिलती रही। दोनों साथ मरने और जीने की कसमें खाई और घर छोड़कर फरार हो गए।
सहेली के घर किताब लाने का बनाया बहाना
लड़का-लड़की दोनों के भाग जाने के बाद बेटी के गायब होने पर पिता थाने पहुंचा और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 12 साल की बेटी घर में यह बोलकर गई थी कि सहेली के घर किताब लाने जा रही है, लेकिन अभी तक नहीं आई है। परिजनों ने सभी जगह उसे खोजै लेकिन कहीं उसका पता न चल सका। वहीं पिता के रिश्ते में लगने वाली बहन के बेटा भी गायब है।
नहीं हुआ किसी को शक
पीड़ित पिता ने बताया कि लड़का घर आता जाता था, लेकिन उसपर किसी को कभी शक नहीं हुआ। दोनों को एक दूसरे से बातचीत करते देखते थे, लेकिन रिश्ते में भाई होने और लड़की का उम्र कम होने की वजह से किसी को शक नहीं हुआ। दोनों इसतरह का कदम उठा लेंगे किसी ने सोचा नहीं था। घटना की जानकारी मिलते ही पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, पुलिस ने बताया कि लड़के का मोबाइल बंद आ रहा है। पिता की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है। जब दोनों पकड़े जाएंगे तो कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी
- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

