जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। जूटमिल चौकी क्षेत्र से एक किशोरी के साथ शादी का वादा कर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दी है।

मिली जानकारी अनुसार पीड़िता चौकी क्षेत्र की रहने वाली है जिसके साथ डूमरपाली निवासी आरोपी सुरेंद्र पाव पिता अमृतलाल पाव उम्र 20 वर्ष जो पीड़िता के मोहल्ले में आना-जाना करता था। जिस वजह से दोनों के बीच जान पहचान हुई। इसी दौरान आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और दोनों के बीच 1 साल तक प्रेम संबंध था।
22 जून की शाम आरोपी ने किशोरी के घर के पास आकर झूठ मुठ की शादी कर ली और उसे अपने झांसे में ले लिया, फिर किशोरी को बहला-फुसलाकर पटेलपाली खेत की ओर ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने किशोरी को दूसरे दिन शाम के वक्त उसके घर के नजदीक तालाब के पास छोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। ऐसे में पीड़िता जब अपने घर पहुंची तो परिजनों ने उसे डांट फटकार लगाई और घर से बाहर जाने की बात पूछी तब किशोरी ने रोते बिलखते पूरी घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद किशोरी के पिता गांव के बुजुर्गों के साथ सुरेंद्र पाव के घर जाकर पूछताछ किये तब वह किसी भी प्रकार की घटना से इनकार कर दिया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 363 366 376 व शायद पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।
- रेड़ा भाटापारा में गूंजेगा भक्ति का स्वर: 9 दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य शुभारंभ 3 मई से… - May 2, 2026
- सारंगढ़:दहिदा स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 100% रिजल्ट के साथ लहराया सफलता का परचम, प्रतिभा भारती बनी टॉपर… - May 2, 2026
- अवैध महुआ शराब पर कड़ी कार्रवाई: गोड़म में दबिश, 24 लीटर कच्ची शराब जब्त—आरोपी गिरफ्तार… - May 2, 2026
