जगन्नाथ बैरागी

जशपुर/ बारात लेकर लौट रहे एक तेज रफ्तार ओवरलोडेड पिकअप वाहन के पलटने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है कई लोगों के घायल होने की सूचना है जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया है। इस हादसे से क्षेत्र में मातम पसरा है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह सन्ना थाना अंतर्गत ग्राम खखरा से बारात लेकर पिकअप ग्राम फुलझर आई थी। शादी के बाद खखरा से बाराती रात को लौट रहे थे तभी ग्राम फुलझर के पास 9 बजे कैपिसिटी से अधिक संख्या में बारातीयों से भरा पिकप तेज रफ्तार चला रहा था इसलिए अनबैलेंस होकर पलट गया। इस हादसे में दघटना स्थल पर ही दो लाेगा काल कलवित हो तो कई लाेग घायल हुए हैं। पिकअप में बच्चे भी सवार थे और बच्चों को भी चोट आई है। वहीं बताया जा रहा है कि कई घायलों की स्थिति गंभीर है और मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। घायलों को इलाज के लिए सन्ना प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र भेजा गया है।
इस सड़क हादसे से बाराती व घराती दोनों परिवारों सहित गांव के लोग सदमे में है। उल्लेखनीय है की जशपुर जिले में पिकअप वाहन से कई बार दुर्घटना हुई है और अधिकांश घटना में बारात लेकर लोग जा रहे थे। बड़ी दुर्घटनाओं के बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं और पिकअप वाहन का उपयोग को ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कर रहे हैं, जिसका परिणाम यह दुर्घटना भी है। बहरहाल पुलिस मामले में कार्रवाई भी कर रही है और घायलों को मदद पहुंचाई जा रही है।
- छिंद में 21 वर्षीय युवक की नहर में तैरती मिली लाश..गले पर चोट के निशान से फैली सनसनी… - September 28, 2026
- महानदी ने लिया रौद्र रूप, बरेकेल में बढ़ा बाढ़ का खतरा, हसौद-सरसीवां मार्ग बंद… - September 28, 2026
- बैंक हड़ताल अचानक क्यों टल गई? क्या सरकार ने मान ली मांगें? - September 28, 2026
