रायगढ़। रायगढ़ से सराईपाली तक बन रहे एनएच 216 का नाम इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। यह एकमात्र ऐसा रोड प्रोजेक्ट है जो भाजपा के शासनकाल में शुरू हुआ और मौजूदा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल पूरा होने के बाद भी कंप्लीट नहीं होगा। एरा इंफ्रा का एग्रीमेंट टर्मिनेट भी नहीं हो रहा है और इधर पेटी ठेकेदार कंपनी ने भी काम छोड़ दिया है। दूसरा टेंडर भी नहीं हो रहा है। सरकारों की प्राथमिकता में सड़कों का निर्माण नहीं है। केंद्र सरकार हो या राज्य सरकारें, सड़क परियोजनाओं को समय पर पूरा करने पर किसी का ध्यान नहीं होता। अफसरशाही भी कामों को जल्द पूरा करने पर जोर नहीं देती। इसी का नतीजा है कि कई अहम रोड प्रोजेक्ट सालों से बनते ही रहते हैं, कभी पूरे नहीं होते।

इस सूची में सबसे ऊपर रायगढ़ से सराईपाली तक 86 किमी रोड का अ लेन अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट है। इस काम के लिए 328 करोड़ का ठेका एरा इंफ्रा को दिया गया था जो अब दिवालिया हो चुकी है। उसकी जगह जेएस ग्रोवर कंस्ट्रक्शन को काम सबलेट किया गया था जो अब काम बंद कर चुकी है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने अब तक न तो एरा इंफ्रा पर कोई कार्रवाई की और न ही जेएस ग्रोवर से काम करवाया। पीडब्ल्यूडी एनएच के इस रवैये के कारण ही बाकी काम का दोबारा टेंडर नहीं हो रहा है। इस वजह से 2015 में शुरू हुआ काम 2022 में भी पूरा नहीं हो सका है। इस दौरान राज्य में कांग्रेस सरकार का कार्यकाल पूरा होने को है।
महानदी का पुल बनाना बड़ा काम
एनएच 216 के इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर चंद्रपुर भी बायपास हो जाएगा। रोड का निर्माण होने के बाद कई जगहों पर दरारें आ चुकी हैं। यहां कोई मरम्मत भी नहीं कराई गई है। दरअसल एरा इंफ्रा ने गुणवत्ताहीन काम किया जिस पर पर्दा डाला गया है। चंद्रपुर में महानदी पर एक और पुल बनना है। यह काम नहीं हो पा रहा है क्योंकि बैराज के कारण नदी में पानी कम ही नहीं होता। इसके अलावा शोल्डर वर्क और बीच में कई जगहों पर रोड नहीं बनी है। गोमर्डा अभ्यारण्य के बाद सराईपाली की ओर तो काम बहुत कम हुआ है।
- अखंड राम सप्ताह नाम यज्ञ में शामिल हुईं जिपं सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक, ग्रामीणों के साथ किया राम नाम जाप… - September 26, 2026
- पवनी में सेवा संकल्प का असर, 190 से ज्यादा लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच… - September 26, 2026
- कनकबीरा चौकी के नवीन भवन को संवारने वाले प्रभारी टीकाराम खटकर का सरिया तबादला..उद्घाटन का नहीं मिला अवसर, पर जनता के दिलों में बनाई अमिट पहचान.. - September 26, 2026
