ग्वालियर : गुरु और शिष्य का रिश्ता पवित्र माना जाता है, लेकिन कई बार गुरु और शिष्य के इस रिश्ते में कुछ ऐसा हो जाता है कि यह पवित्र रिश्ता भी शर्मसार हो जाता है। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर से सामने आया है। यहां छात्रा को फेल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

मामले की जानकारी मिलते ही पति ने छोड़ दिया साथ
बता दें कि, यह पूरी घटना सिरोल थाना क्षेत्र के डीबी सिटी की है। छात्रा की शादी के बाद उसके पति को पुरे मामले की जानकारी मिली तो उसने छात्रा से रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्रोफ़ेसर ने घर बुलाकर किया दुष्कर्म
दरअसल, लवकुश नगर जिला छतरपुर निवासी 32 वर्षीय छात्रा ने शिकायत की है कि सालो पहले उसने शासकीय महाविद्यालय लवकुश नगर छत्तरपुर में बीए मे प्रवेश लिया था। यहां पर उसकी मुलाकात प्रोफेसर डॉक्टर अंगद सिंह दौहरे से हुई। अंगद सिंह तब कॉलेज में प्रोफेसर हुआ करता था। अंगद सिंह ने उसे अपने घर बुलाया और फेल करने की धमकी देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
प्रिंसिपल बनने के बाद भी करता रहा शोषण
: इसके बाद पीड़िता साल 2017 में उसी महाविद्यालय में गेस्ट फैकल्टी के रूप में जॉब करने लगी। अंगद सिंह प्रमोशन के बाद इसी कॉलेज में प्रिंसिपल बन गया और यहां पर भी उसे जॉब से निकालने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा। इससे परेशान होकर छात्रा ग्वालियर में किराए से कमरा लेकर रहने लगी तो प्रिंसिपल ने डीबी सिटी में फ्लैट ले लिया और यहां पर भी उसका शोषण किया।
पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश : जब पीड़िता ने शादी कर ली तो उसके पति को इस घटना के बारे में बताया तो उसने उसे रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद छात्रा शिकायत करने सिरोल थाने जा पहुंची जहां उसने अपने साथ हुए अत्याचार की शिकायत की। वहीं पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
