मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. प्रदेश में अगले 24 घंटे में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है. शुक्रवार को भी राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हुई. राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 459.0 मिमी औसत बारिश हो चुकी है.मौसम विभाग के मुताबिक धमतरी, गरियाबंद, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. वहीं दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदाबाजार, बिलासपुर में भारी बारिश और वज्रपात होने की संभावना जताई गई है.

अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक बारिश
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 459.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से 22 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1156.9 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 152.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है.
- मत्स्य पालकों के लिए खुशखबरी: 5 लाख का मुफ्त बीमा, 60% तक अनुदान का लाभ.. - August 5, 2026
- आजादी के 77 साल बाद भी ‘अंतिम विदाई’ को तरसता फर्सवानी..खुले आसमान के नीचे सुलगती चिताएं..तालाब की मेढ़ पर भीगते शव देख छलका ग्रामीणों का दर्द.. - August 5, 2026
- सारंगढ़:यूसीसी पर जनता से मांगे सुझाव, 15 अक्टूबर तक भेजें अपनी राय… - August 5, 2026




