छत्तीसगढ़ के 35 हज़ार से अधिक मोबाइल नंबर फर्जी दस्तावेज से ख़रीदे गए थे, जिसे बंद कर दिया गया है. मोबाइल नंबर और इंटरनेट से बढ़ते साइबर अपराध को रोकने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने देशभर के 135 करोड़ मोबाइल यूजर्स के नंबरों की जांच की है। छत्तीसगढ़ के 2.50 करोड़ नंबरों की जांच में चौकाने वाला खुलासा यह हुआ कि यहां के 35 हजार से ज्यादा मोबाइल नंबर फर्जी दस्तावेज से खरीद लिए गए थे। यानी सिम खरीदी में जो दस्तावेज इस्तेमाल किए गए, वे सही नहीं थे। इसीलिए पिछले 6 माह में 35,000 नंबर सस्पेंड करते हुए सिम कार्ड रद्द कर दिए गए हैं। बचे हुए 2,000 नंबरों की जांच जारी है.

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
