सीबीएसई बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं व 12वीं का रिजल्ट जारी किया. 12वीं में फेल होने पर छत्तीसगढ़ में एक छात्र व एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली. बलौदाबाजार जिले में एक छात्र ने शिवनाथ नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या की. वहीं रायपुर में 12वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना में एक स्कूल की छात्रा ने 12वीं में फेल होने से आहत होकर फांसी लगा ली. हालांकि परिजनों को अब तक छात्रा के रिजल्ट की जानकारी नहीं मिल पाई है.
विधानसभा थाना सीएसपी उदयन बेहार ने बताया कि विधानसभा इलाके की रहने वाली छात्रा ने खुदकुशी की है. पुलिस को सूचना मिलते ही शव का मर्ग कायम कर पीएम के लिए भेजा गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
